UP Election 2022: बरेली के आंवला में अमित शाह बोले, सपा गठबंधन का यूपी में साफ हो जाएगा सूपड़ा

गृहमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा ने रालोद समेत तमाम दलों से गठबंधन किया है. मगर इस चुनाव में गठबंधन दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा. उन्होंने भाजपा की सरकार बनने की बात कही.
Bareilly News: बरेली में शुक्रवार को भोजीपुरा विधानसभा के बाद आंवला विधानसभा के सुभाष इंटर कॉलेज मैदान पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह के पक्ष में जनसभा की. गृहमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा ने रालोद समेत तमाम दलों से गठबंधन किया है. मगर इस चुनाव में गठबंधन दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा. उन्होंने भाजपा की सरकार बनने की बात कही.
Also Read: UP Election 2022: कासगंज में सीएम योगी बोले- अयोध्या में लता मंगेशकर के नाम पर होगा चौराहाकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah आंवला-विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए…#यूपी_मांगे_भाजपा
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 11, 2022
https://t.co/1mdAS1P3sV
गृहमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की 130 करोड़ जनता को कीरोना का टीका लगाकर सुरक्षित किया है. कोरोना टीका सबको फ्री में लगाया गया है. गृहमंत्री ने गरीबों को फ्री अनाज-दलहन और किसानों को फ्री बिजली देने का वायदा किया. हर व्यक्ति की आय को दोगुना करने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा.
Also Read: UP Election 2022: कासगंज में पीएम मोदी का पहले चरण के बाद सपा-रालोद पर तंज- परिवारवादियों की डूबी नैयाउन्होंने कहा कि जिनकी वजह से प्रदेश में दहशत होती थी. वह अब जेलों में बंद हैं. 1.42 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन देने की बात कही. गृहमंत्री ने पूर्व मंत्री एवं पार्टी प्रत्याशी धर्मपाल सिंह की जीत के लिए जनता से हाथ उठाकर समर्थन लिया. इसके साथ ही यूपी में 300 सीट पार होने का नारा लगाया. उन्होंने भाजपा को एक और मौका देने की बात कही.

इस पर जनता ने समर्थन किया. आंवला में भाजपा ने पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह पर दांव लगाया है तो वहीं सपा ने भाजपा के बिल्सी विधायक आपके शर्मा को उनके सामने उतारा है. कांग्रेस से ओमवीर यादव और बसपा से लक्ष्मण प्रसाद मैदान में हैं.भाजपा की इस रैली में जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह पाल, सांसद धर्मेंद्र कश्यप समेत प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




