ePaper
Live Updates

UP Breaking News Live: लखीमपुर खीरी में जीआरपी सिपाही ने यात्री को मारी गोली, ट्रेन से नीचे फेंका, मौत

Updated at : 22 Dec 2022 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live: लखीमपुर खीरी में जीआरपी सिपाही ने यात्री को मारी गोली, ट्रेन से नीचे फेंका, मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:40 PM. 22 Dec 227:40 PM. 22 Dec

लखीमपुर खीरी में जीआरपी सिपाही ने यात्री को मारी गोली, ट्रेन से नीचे फेंका, मौत

लखीमपुर खीरी में जीआरपी सिपाही ने मुन्नालाल तिवारी नाम के व्यक्ति को मामूली कहासुनी के बाद गोली मारी और चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. बताया जा रहा है कि मुन्ना मैलानी से बहराइच जा रही ट्रेन में सफर कर रहा था. तभी उसकी जीआरपी सिपाही अमित सिंह से कहासुनी हो गयी. बात इतनी बढ़ी कि अमित ने मुन्नालाल को गोली मार दी. गोली मुन्ना के पैर में लगी. इसके बाद अमित सिंह ने घायल मुन्ना को चलती ट्रेन से फेंक दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना को निघासन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवारीजनों ने सिपाही पर नशे में हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं सिपाही अमित सिंह का कहना है कि मुन्नालाल उससे सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश कर रहा था. उसने अपने बचाव के लिये फायरिंग की थी.

7:20 PM. 22 Dec 227:20 PM. 22 Dec

सपा: इरफान सोलंकी को महराजगंज से कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि विधायक इरफान सोलंकी को महराजगंज जेल से बिना कोर्ट के नोटिस के कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. पार्टी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर प्रशासन की क्या मंशा है? क्यों साजिशन विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. पार्टी ने कहा है कि सरकार अपना अत्याचार बंद करे.

5:59 PM. 22 Dec 225:59 PM. 22 Dec

HC में मां श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा की मांग पर हुई सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मां श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा की मांग पर सुनवाई हुई. कल दोपहर 3.15 बजे से हाईकोर्ट में फिर से इस मामले की सुनवाई होगी. मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के वकीलों ने कोर्ट में अपनी दलीलें रखी. कहा एक्ट के मुताबकि हिंदू पक्ष का वाद पोषणीय नहीं है. आदेश 7 नियम 11 पर मस्जिद कमेटी के वकीलों ने बहस की.

5:59 PM. 22 Dec 225:59 PM. 22 Dec

कोरोनो पर कई सालों से रिसर्च और मॉडल तैयार कर रहे IIT प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल का कोरोना संक्रमण पर बड़ा दावा किया है. कोरोना की अगली लहर से भारतीयों को कम ख़तरा.भारतीयों की इम्युनिटी काफी नेचुरल और हाई लेवल की बढ़ चुकी है. बीएफ 7 वेरिएंट भारत में जुलाई में पाया गया था, इसके बावजूद ज्यादा नहीं फैला. सबसे ज्यादा चीन को ख़तरा, चीन की 60% आबादी जल्द ही कोरोना संक्रमित होगी.

4:01 PM. 22 Dec 224:01 PM. 22 Dec

अम्बेडकरनगर में दो घरों में लगी भीषण आग

यूपी के अम्बेडकरनगर में दो घरों में आग लगने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार राख से निकली चिंगारी से 2 घरों की गृहस्थी जली, आग के आगोश में चार बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि 2 मवेशी सहित 1 व्यक्ति झुलस गया. आग में लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हुआ. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया

4:01 PM. 22 Dec 224:01 PM. 22 Dec

यूपी निकाय चुनाव पर आज फिर टली सुनवाई, कल होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने के मामले में सुनवाई का सिलसिला लगातार जारी है. मामले में आज फिर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई हुई. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ मामले में बहस के बाद आरक्षण नियमों को लेकर सुनवाई टली. अब इस मामले में कल होगी सुनवाई. कंडोलेंस के कारण सुनवाई टली है.

4:01 PM. 22 Dec 224:01 PM. 22 Dec

अखिलेश यादव और असुद्दीन ओवैसी पर ज्ञानवापी मामले में आपत्तिजनक बयान देने का है आरोप

ज्ञानवापी मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एआईएमआईएम चीफ असुद्दीन ओवैसी पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है. दरअसल ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के पास गंदगी फैलाने और उस पर बयानबाजी कर धार्मिक भवना भड़काने, नारेबाजी के मामले में खिलेश यादव और असुद्दीन ओवैसी पर मुकदमा दर्ज है. जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी.

4:01 PM. 22 Dec 224:01 PM. 22 Dec

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी रोडवेज बस,

महिला समेत 5 लोग हुए घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा. आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसी रोडवेज बस. मिली जानकारी के अनुसार बस चालक को नींद आने के चलते यह हादसा है. बस में सवार 11 यात्री लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे. हादसे में महिला समेत 5 लोग घायल हुए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. बता दें यह हादसा फतेहाबाद क्षेत्र के एक्सप्रेसवे 17 किमी का है.

2:10 PM. 22 Dec 222:10 PM. 22 Dec

मुख्यमंत्री योगी से भारतीय उद्यमियों के समूह ने की भेंट

उत्तर प्रदेश के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ स्टार्टिंग बिजनेस के अनुकूल माहौल से प्रभावित भारतीय उद्यमियों के एक समूह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की. भेंट के दौरान औद्योगिक दल ने उत्तर प्रदेश में विविध सेक्टरों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की, साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में सहभागिता के लिए उत्साह जताया.

2:10 PM. 22 Dec 222:10 PM. 22 Dec

गोमती नदी में कार डूबने की घटना में युवती का शव बरामद

लखनऊ की गोमती नदी में कार डूबने के मामले में 48 घंटे के बाद युवती का शव बरामद कर लिया गया है. कड़ी मशक्कत के बाद SDRF टीम ने युवती का शव बाहर निकाल लिया है. गोमती नदी से गोताखोरों ने शव निकाला है. कार डूबने से 2 लोगों की पहले ही हुई थी मौत. अब युवती का शव भी नदी से निकाला गया.

2:10 PM. 22 Dec 222:10 PM. 22 Dec

लखनऊ, उन्नाव, बरेली में मीट कारोबारियों पर IT की छापेमारी

लखनऊ में मीट कारोबारियों पर IT की छापेमारी लगातार जारी है. टीम यहां स्लॉटर हाउस से जुडे खातों की जांच कर रही है. टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर लखनऊ और दिल्ली की आयकर टीम ने लखनऊ समेत उन्नाव, बरेली, कानपुर समेत कई शहरों में मीट निर्यातकों के ठिकानों पर एक साथ संयुक्त रूप से छापे मारे. कल से शुरू हुई कार्रवाई आज भी जारी है. इस दौरान टीम को टैक्स भुगतान में गड़बड़ी से संबंधित तमाम दस्तावेज मिले हैं।

2:10 PM. 22 Dec 222:10 PM. 22 Dec

आजमगढ़ में आज और कल बंद रहेंगे स्कूल

जिलाधिकारी के निर्देश पर आजमगढ़ में 22 दिसंबर व 23 दिसंबर को शीतलहर को देखते हुए सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है.

2:10 PM. 22 Dec 222:10 PM. 22 Dec

कोविड-19 प्रबंधन को लेकर सीएम योगी की बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की स्थिति पर टीम 9 के साथ बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने लोगों को सतर्कता बरतने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने अफसरों को निर्देश कि अस्पतालों को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए.

11:59 AM. 22 Dec 2211:59 AM. 22 Dec

नोएडा में IT कम्पनी में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां

उत्तर प्रदेश के नोएडा में IT कम्पनी में भीषण आग लग गई है. पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई है. मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंच गई है. दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी है. कंपनी में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकला गया है. बता दें कि आग सेक्टर 67 स्थित आईटी कम्पनी में लगी है.

11:03 AM. 22 Dec 2211:03 AM. 22 Dec

यूपी कांग्रेस मुख्यालय में आज भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बैठक

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बैठक होगी. जनवरी के प्रथम सप्ताह में यूपी में निकलेगी यात्रा. सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में आज बैठक होगी. बैठक में कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

11:03 AM. 22 Dec 2211:03 AM. 22 Dec

यूपी निकाय चुनाव पर आज फिर होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने के मामले में सुनवाई का सिलसिला लगातार जारी है. मामले में मंगलवार और बुधवार को सुनवाई के बाद आज फिर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई होगी. ऐसे में उम्मीद है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ मामले में बहस के बाद देर शाम तक आरक्षण नियमों को लेकर फैसला सुना सकती है. कोर्ट ने 12 दिसंबर को अंतरिम अधिसूचना जारी करने पर रोक लगा दी थी.

11:03 AM. 22 Dec 2211:03 AM. 22 Dec

सपा का प्रतिनिधि मंडल आज रायबरेली पहुंचेगा

सपा का प्रतिनिधि मंडल आज रायबरेली पहुंचेगा. सपा का 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल रायबरेली जाएगा. इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री, मनोज पाण्डेय और देवेन्द्र सिंह, अतुल, पंकज मलिक,राहुल लोधी भी रायबरेली जाएंगे. सपा नेता सुरेश यादव के ढाबे को जमींदोज किया गया था, इसी मामले में आज प्रतिनिधि मंडल रायबरेली जाएगा.

9:30 AM. 22 Dec 229:30 AM. 22 Dec

मथुरा में महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

मथुरा: मथुरा में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले टेम्पो चालक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. बुधवारा रात बागेश्वर धाम से एक महिला ने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतरकर बस स्टैंड जाने के लिए टेम्पो लिया था. टेम्पो चालक और उसके एक साथी ने महिला के साथ छेड़खानी की थी. कुछ यात्रियों ने शोर मचाया तो वो दोनों फरार हो गए. एसएसपी मथुरा मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में महिला की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने अभियुक्तों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की. घेराबंदी के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में जाकिर नामक एक अभियुक्त को पैर में गोली लगी है. दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी है.

9:20 AM. 22 Dec 229:20 AM. 22 Dec

कोविड-19 प्रबंधन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बैठक

कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को टीम-9 के साथ बैठक करेंगे. लोक भवन में इसको लेकर बैठक होगी. यूपी में कोविड-19 के खतरे को देखते हुऐ पहले से ही अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

7:01 AM. 22 Dec 227:01 AM. 22 Dec

यूपी कैबिनेट की अहम बैठक आज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज योगी कैबिनेट की अहम बैठक होनी है. ये बैठक आज करीब शाम 4 बजे होगी. मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में बैठक होगी. लोकभवन में होगी यूपी कैबिनेट की बैठक.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola