UP By Election 2020 : यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग समाप्त, 51.57 प्रतिशत मत पड़े
UP By Election 2020 : उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है.मतदान के नतीजे 10 नवंबर को आयेंगे. इन सीटों पर जीत के लिए सभी पार्टी, उम्मीदवारों ने खूब मेहनत की है. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश के CM YOGI और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की हर सीट पर सभा हुई.
पांच बजे तक सभी सीटों पर औसतन 51.22 प्रतिशत वोट पड़े
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे तक 51 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े. संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि सात सीटों पर उपचुनाव के लिए शाम पांच बजे तक सभी सीटों पर औसतन 51.22 प्रतिशत वोट पड़े. मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चला. उन्होंने बताया कि शुरू में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें तेजी आयी.
सात सीटों पर मतदान समाप्त
यूपी के सात विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है. यह चुनाव योगी सरकार की अग्निपरीक्षा है.
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया और अपराह्न एक बजे तक औसतन 30.41 प्रतिशत वोट पड़े. संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि सात सीटों के उपचुनाव के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा. दोपहर एक बजे तक सभी सीटों पर औसतन 30.41 प्रतिशत वोट पड़े.
1 बजे तक 30.41 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 30.41 प्रतिशत मतदान हुए.
कोरोना काल में ऐसे लोग डाल रहे हैं वोट
मतदान केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित कराने के लिए थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, दस्ताने, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है. मतदेय स्थल पर हर मतदाता की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है.
11 बजे तक औसतन 18.49 प्रतिशत वोट
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया और पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 18.49 प्रतिशत वोट पड़े. संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि सात सीटों के उपचुनाव के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा. पूर्वाह्न 11 बजे तक सभी सीटों पर औसतन 18.49 प्रतिशत वोट पड़े.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए