ePaper

UP Weather Update: यूपी में आज से दो दिन तक झमाझम बारिश का अनुमान, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Updated at : 29 Jul 2022 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: यूपी में आज से दो दिन तक झमाझम बारिश का अनुमान, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

UP Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जुलाई यानी आज से 31 जुलाई 2022 तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश का अनुमान है. वहीं राजधानी लखनऊ में आज से शनिवार तक बारिश का पूर्नानुमान है.

विज्ञापन

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की मेहरबानी के चलते आम आदमी को गर्मी से तो किसानों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है. प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में आज आज से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक, 29 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक तेज बारिश हो सकती है. वहीं राजधानी लखनऊ में आज से शनिवार तक बारिश का पूर्नानुमान है.

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 54 जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं. इन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर , बरेली, पीलीभीत, बाराबंकी, कानपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो वहीं बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मॉनसून की ट्रफ लाइन यानी बरसाती बादल मौजूदा समय लखनऊ के ऊपर से गुजर रहे हैं. ऐसे में सामान्य से लेकर भारी वर्षा हो सकती है. इससे पहले बुधवार को सुबह हल्की बरसात हुई. दोपहर तक बादलों के बीच बूंदाबांदी हुई. इसके बाद कुछ घंटों के लिए आसमान का कुछ हिस्सा साफ हो गया और बादलों की आवाजाही के बीच सूरज दिखता-छिपता रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola