UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Aug 2022 7:13 AM

विज्ञापन

UP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के विभिन जिलों में बारिश का अनुमान है. पूर्वांचल के इलाकों में भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (UP) के अलग-अलग इलाकों में इन दिनों मानसून के जोर पकड़ने का असर दिखने लगा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का अनुमान है. पूर्वांचल के इलाकों में भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है.आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेगी. साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, महाराजगनज, देवरिया, मऊ, जौनपुर, मैनपुरी, रामपुर, कासगंज, सीतापुर, बहराइच, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रशासन को सतर्क रहने की बात कही है.

लखनऊ में सुबह से ही छाए हैं बादल

दरअसल, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे. आज यानी बुधवार को भी यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं. दरअसल, मानसून की ट्रफ लाइन यानी बरसाती बादल मौजूदा समय लखनऊ के ऊपर से गुजर रहे हैं. ऐसे में सामान्य से लेकर भारी वर्षा हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola