ePaper

UP News: पीएम मोदी ने एक्सप्रेस-वे के साथ दिया ये बड़ा उपहार, बुंदेलखंड के हर जिले में होगी शुरुआत

Updated at : 16 Jul 2022 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: पीएम मोदी ने एक्सप्रेस-वे के साथ दिया ये बड़ा उपहार, बुंदेलखंड के हर जिले में होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज सात जिलों से गुजरने वाले 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, बुंदेलखंड के हर जिले में 75 अमृत सरोवर (amrit sarovar) बनाए जाएंगे.

विज्ञापन

Bundelkhand Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज सात जिलों से गुजरने वाले 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन किया. खास बात ये है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अपने निर्धारित समय से आठ महीने पहले यानी की महज 28 महीने के भीतर पूरा किया गया है. यह एक्सप्रेसवे चार लेन का है जिसे भविष्य में छह लेन तक बढ़ाया जा सकता है.

बुंदेलखंड के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे

पीएम मोदी ने इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए एक और बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि, बुंदेलखंड के हर जिले में भी 75 अमृत सरोवर (amrit sarovar) बनाए जाएंगे. ये जल सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ा काम है. उन्होंने बताया कि केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए हजारों करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं, इससे बुंदेलखंड के बहुत बड़े हिस्से का जीवन बदलने वाला है. आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर हमने देश में अमृत सरोवरों के निर्माण का संकल्प लिया है.

यूपी में 14 नए मेडिकल कॉलेज पर चल रहा है

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, एक समय में यूपी में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे, आज यूपी में 35 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं और 14 नए मेडिकल कॉलेज में काम चल रहा है. इस एक्सप्रेसवे के बगल में जो स्थान हैं, वहां बहुत सारे किले हैं.यूरोप के बहुत सारे देशों में किले देखने का बहुत बड़ा पर्यटन उद्योग चलता है. मैं आज योगी जी की सरकार से कहूंगा कि अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने के बाद आप भी इन किलो को देखने के लिए एक शानदार टूरिज्म सर्किट बनाइये.

बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को मिलेगी गति

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है. ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा.

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की खासियत

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में चार रेलवे ओवरब्रिज, 14 लंबे पुल, 6 टोल प्लाजा, 7 रैंप प्लाजा, 266 छोटे पुल और 18 फ्लाईओवर बनकर तैयार हैं. फिलहाल, एक्सप्रेस-वे का 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है. हालांकि, केन, बेतवा और यमुना पर बनने वाले पुलों का निर्माण कार्य अभी जारी है. ये तीनों पुल बांदा, हमीरपुर में बनने हैं. इसके अलावा टोल का कार्य भी होने अभी बाकी है.

Also Read: Bundelkhand Expressway: 6 घंटे में चित्रकूट से दिल्‍ली, जानिए किन-किन शहरों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

Posted by Sohit kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola