Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक में लगी आग, बीच रास्ते जिंदा जला चालक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jan 2023 5:49 PM

विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. लखीमपुर-लखनऊ हाईवे पर बाइक सवार की जिंदा जलकर मौत हो गई है. आग इतनी भयानक थी कि युवक की छाती के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया.

विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. लखीमपुर-लखनऊ हाइवे पर बाइक सवार की जिंदा जलकर मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी पहली ही मौत हो गई थी. आइए जानते हैं पूरा मामला.

दरअसल पूरा मामला थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखीमपुर से लखनऊ जाने वाले हाईवे का है. जहां ओयल कस्बे के पास बीच सड़क पर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में चालक और उसकी बाइक को आग लग गई.

Also Read: Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य गवाह पर तलवार से हमला, शिकायत में आशीष मिश्रा का नाम

आग इतनी भयानक थी कि युवक की छाती के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया, जिसकी वजह से वह नीचे बीच सड़क ही गिर गया. इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने आनन-फानन में युवक पर मिट्टी डालकर आग को बुझाया. इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे युवक को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Also Read: UP Breaking News Live: लखीमपुर खीरी में जीआरपी सिपाही ने यात्री को मारी गोली, ट्रेन से नीचे फेंका, मौत
पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए. और आनन-फानन से युवक को अस्पताल ले गए. लेकिन पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी. उसका शरीर बुरी तरह से झुलस गया था. फिलहाल अभी तक युवक की पहचान नहीं हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. और जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola