ePaper

IGNOU June TEE 2022 Date Sheet: इग्नू जून टीईई की डेटशीट जारी, 23 जनवरी से होगी परीक्षा, यहां देखें शेड्यूल

Updated at : 17 Jan 2023 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
IGNOU June TEE 2022 Date Sheet: इग्नू जून टीईई की डेटशीट जारी,  23 जनवरी से होगी परीक्षा, यहां देखें शेड्यूल

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने इग्नू जून टीईई 2022 डेटशीट जारी कर दी है. ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए समय सारिणी 23 जनवरी से शुरू होगी और 10 फरवरी, 2023 को समाप्त होगी. उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in के माध्यम से डेटशीट देख सकते हैं.

विज्ञापन

IGNOU June TEE 2022 Date Sheet: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने इग्नू जून टीईई 2022 डेटशीट जारी कर दी है. ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए समय सारिणी 23 जनवरी से शुरू होगी और 10 फरवरी, 2023 को समाप्त होगी. उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in के माध्यम से डेटशीट देख सकते हैं.

दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

इग्नू जून टीईई (Term End Examination) परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिनका प्रोग्राम कोड- सीएएल, सीएफएल, सीएफएन, सीआईटी, सीएलआईएस, सीपीएससीएम, सीआरडी, सीआरयूएल, सीएसएलसी, सीटीआरबीएस, सीटीएस, सीयूएल, डीटीएस, पीजीसीएपी, पीजीसीजीपीएस, पीजीडीजीपीएस, पीजीडीएसएस, बीसीए, बीसीओएम, बीएलआईएस के लिए परीक्षा तिथियां जारी की गई हैं। बीएसडब्ल्यू, बीटीएस, एमएटीएस, एमबीए, एमसीए, एमजीपीएस, एमएचडी होगा.

IGNOU June TEE 2022 Date Seet: कैसे चेक करें डेटशीट

डेटशीट चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  • सबसे पहलेइग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध इग्नू जून टीईई 2022 डेटशीट लिंक पर क्लिक करें.

  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं.

  • डेटशीट डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

20 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए जून 2022 टीईई के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2023 शाम 6 बजे तक है. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट देख सकते हैं, जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ने इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो निर्धारित लास्ट डेट से पहले आवेदन कर लें. आवेदन से संबंधित जानकारी विस्तार से पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.

Also Read: IGNOU: इग्नू ने लॉन्च किए मैनेजमेंट के चार PG डिप्लोमा कोर्स, ये रहा Direct Link, अभी करें अप्लाई

देश के सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं के अपडेट के साथ-साथ शिक्षा से जुड़ी लेटेस्ट इंफॉर्मेशन के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको रोजगार से जुड़े समाचार सबसे पहले मिलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola