लखीमपुर खीरी में पति ने ससुराल में दांत से काटी पत्नी की नाक, थाने पहुंच पुलिस को दिखाया नाक का टुकड़ा

मियां-बीवी के विवाद ने कुछ ऐसा रूख अख्तियार किया कि युवक ने अपनी पत्नी का नाक दांत से काटकर अलग कर दिया. यही नहीं उसने अपनी पत्नी की खूब पिटाई भी कर दी. नाक का टुकड़ा लेकर वह सीधे फरधान थाने पहुंच गया. थाने में युवक के हाथ में मांस का टुकड़ा देखकर पुलिस के होश उड़ गए.
Lakhimpur Kheri News: पति-पत्नी का झगड़ा किस हद तक चला जाएगा यह कोई नहीं जानता. ताजा मामला यूपी के लखीमपुर खीरी का है. मियां-बीवी के विवाद ने कुछ ऐसा रूख अख्तियार किया कि युवक ने अपनी पत्नी का नाक दांत से काटकर अलग कर दिया. यही नहीं उसने अपनी पत्नी की खूब पिटाई भी कर दी. नाक का टुकड़ा लेकर वह सीधे फरधान थाने पहुंच गया. थाने में युवक के हाथ में मांस का टुकड़ा देखकर पुलिस के होश उड़ गए. इसके बाद पुलिस युवक को पकड़ कर हैदराबाद थाने ले आई.
मामला हैदराबाद थानाक्षेत्र के गांव ढकिया का है. इसी गांव के रहने वाले शिवराम की पुत्री वंदना की शादी थाना फरधान के संजय के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी. मगर वंदना आए दिन मायके चली आती थी. इसी सप्ताह सोमवार को वह फिर मायके आई थी. उसका पति संजय भी ससुराल आया हुआ था. मगर उसका वंदना से कुछ झगड़ा हुआ. गुस्से में आकर संजय ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट ली और कटी नाक का टुकड़ा लेकर ससुराल से भाग गया. इस मामले की जानकारी संजय ने खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को दी. पुलिस ने बताया कि संजय की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी. इसके बाद उसने दूसरी शादी वंदना से की. पुलिस ने बताया कि यह घटना अवैध संबंध को लेकर हुई बताई जा रही है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. वहीं, ससुराल के लोगों और पड़ोसियों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




