ePaper

विपक्ष के हमलों से घिरी योगी सरकार, अखिलेश-प्रियंका के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का तीखा कटाक्ष, लगाया यह आरोप

Updated at : 29 Apr 2021 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
विपक्ष के हमलों से घिरी योगी सरकार, अखिलेश-प्रियंका के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का तीखा कटाक्ष, लगाया यह आरोप

कोरोना संक्रमण से जूझ रही यूपी की योगी सरकार पर विपक्ष लगातार हमला कर रही है. पहले अखिलेश यादव फिर प्रियंका गांधी और अब यूपी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उत्तर प्रदेश कांगेस अध्यक्ष, अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि यूपी में कोरोना मरीजो के लिए इलाज की सुविधा नहीं है, मरीजों के लिए बेड नहीं है. लोग मर रहे हैं, ऑक्सीजन की लंबी लाइन लगी हुई है.

विज्ञापन
  • कोरोना को लेकर हमलावर हुआ विपक्ष

  • योगी सरकार पर साधा निशाना

  • कहा- यूपी में न तो पर्याप्त ऑक्सीजन है और न ही बेड

कोरोना संक्रमण से जूझ रही यूपी की योगी सरकार पर विपक्ष लगातार हमला कर रही है. पहले अखिलेश यादव फिर प्रियंका गांधी और अब यूपी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उत्तर प्रदेश कांगेस अध्यक्ष, अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि यूपी में कोरोना मरीजो के लिए इलाज की सुविधा नहीं है, मरीजों के लिए बेड नहीं है. लोग मर रहे हैं, ऑक्सीजन की लंबी लाइन लगी हुई है. ऐसे में सीएम योगी कह रहे हैं कि सबकुछ ठीक है. उन्होंने सीएम योगी से पूछा है कि आप ही बता दीजिए एक प्राइवेट लैब जहां कोरोना की जांच हो रही हो.

गौरतलब है कि यूपी में बीते एक सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा था. लेकिन बुधवार को कोरोना केस में कमी आई है. बीते 7 दिनों में पहली बार कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार से नीचे रही है. हालांकि, अभी भी यूपी में कोरोना के आंकड़े डरानेवाले है,वहीं एक्टिव केसों की संख्या में इजाफा हुआ है. लेकिन नये संक्रमितों की संख्या में आई कमी थोड़ी राहत जरूर दे रही है.

सरकार का क्या कहना हैः वहीं कोरोना के लेकर यूपी सरकार सख्त है. प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि, कोरोना के लेकर अधिकारी जरा भी लापरवाहीन बरतें. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में लाइव सेविंग दवाओं और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. इसके अलावा उन्होंने सभी अस्पतालों से कहा है कि वो दिन में दो बार अस्पतालों में मौजूद खाली बेड की जानकारी सार्वजनिक करते रहें. इसके अलावा सीएम योगी ने ये भी कहा है कि अगर किसी कारण सरकारी अस्पताल में बेड नहीं है तो मरीज प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराएं, इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी.

जाहिर है कोरोना के खिलाफ अभियान में सरकार बढ़चढ़ हिस्सा ले रही है लेकिन इधर, विपक्ष का भी हमला तेज हो गया है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष से पहले सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा था कि ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर सरकार झूठ बोल रही है. प्रदेश में ऑक्सीजन की कालाबाजारी हो रही है और सरकार कुछ नहीं कर रही है. वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी आक्सीजन और बेड को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा था. जाहिर एक तरफ पूरा यूपी कोरोना की मार झेल रहा है तो दूसरी ओर सरकार पर अब विपक्ष के हमले भी तेज होने लगा हैं.

Also Read: UP Panchayat Election 2021: चौथे चरण के लिए वोटिंग शुरू, अलीगढ़, कौशाम्बी समेत 17 जिलों में हो रहा है मतदान, सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola