आंगन में सो रही ढाई महीने की बच्ची पर बिल्ली ने किया हमला, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2016 10:08 PM
कानपुर : उत्तर प्रदेशमें कानपुर के चकेरी इलाके में घर के आंगन में सो रही ढाई महीने की बच्ची की गर्दन को बिल्ली ने बुरी तरह नोंच दिया. जिससे बच्ची की मौत हो गयी. अस्पताल ले जाने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शिवकटरा निवासी धर्मपाल कल […]
कानपुर : उत्तर प्रदेशमें कानपुर के चकेरी इलाके में घर के आंगन में सो रही ढाई महीने की बच्ची की गर्दन को बिल्ली ने बुरी तरह नोंच दिया. जिससे बच्ची की मौत हो गयी. अस्पताल ले जाने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया.
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शिवकटरा निवासी धर्मपाल कल शाम को काम पर गये थे. उनकी पत्नी शशि ने ढाई महीने की बच्ची को घर के आंगन में सुला दिया और खुद घर का काम करने लगी. घर के दो अन्य बच्चे बाहर खेल रहे थे. थोड़ी देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर शशि बाहर आयी तो उन्होंने देखा कि बिल्ली ने बच्ची की गर्दन पकड़ रखी थी और उसकी गर्दन से खून निकल रहा था. शशि पड़ोसियों की मदद से बच्ची को नजदीक के नर्सिग होम लेकर गयी. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. बच्ची के गर्दन पर बिल्ली के नोचने और दांत के निशान थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










