पूर्णिया में अभी नहीं थमेगी बारिश, IMD ने तेज हवा और वज्रपात को लेकर जारी किया अलर्ट
पूर्णिया में मौसम लगातार करवट बदल रहा है
Purnea Weather Alert Today: पूर्णिया में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. कभी बादल, कभी धूप और फिर अचानक बारिश का दौर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. मौसम विभाग ने आज जिले में तेज हवा, आंधी और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है.
पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट.
Purnea Weather Alert Today: पूर्णिया में बारिश से फिलहाल राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. गुरुवार सुबह आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही देखी गई, हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकलती रही. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में मौसम फिर बिगड़ सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने जिले में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.
मौसम का बदला मिजाज बढ़ा रहा परेशानी
इस बार मानसूनी मौसम का रंग कुछ अलग नजर आ रहा है. सुबह मौसम सामान्य दिखता है लेकिन कुछ ही देर में बादलों की घिरन और बारिश शुरू हो जाती है. लगातार बदलते मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है. खासकर बाजार आने-जाने वाले लोगों और किसानों की चिंता बढ़ गई है. कई इलाकों में उमस के बाद अचानक तेज हवा और बारिश का दौर शुरू हो रहा है.
IMD ने जारी किया तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्णिया में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. विभाग ने वज्रपात और आंधी-पानी को लेकर भी चेतावनी जारी की है. लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
बंगाल की खाड़ी से बढ़ रही नमी
पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और ट्रफ लाइन के असर से पुरवैया हवा का प्रवाह तेज बना हुआ है. इसी वजह से पूर्णिया और आसपास के जिलों में धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.
Also Read: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बेगूसराय से टोक्यो तक गूंजा ‘पीरियड जागरूकता अभियान’
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए