जिन गौरक्षकों के दम पर सरकार बनी, आज उन्हीं को कर रहे हैं बदनाम : साध्वी प्राची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2016 5:47 PM
इलाहाबाद : भाजपा नेता और विश्व हिंदू परिषद की सदस्य साध्वी प्राची ने आज नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार आज गौरक्षकों को बदनाम कर रही है, जबकि इन्हीं गौरक्षकों के दम पर यह सरकार बनी है. साध्वी प्राची आज प्रतापगढ़ में विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में बोल रहीं […]
इलाहाबाद : भाजपा नेता और विश्व हिंदू परिषद की सदस्य साध्वी प्राची ने आज नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार आज गौरक्षकों को बदनाम कर रही है, जबकि इन्हीं गौरक्षकों के दम पर यह सरकार बनी है.
साध्वी प्राची आज प्रतापगढ़ में विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में बोल रहीं थीं. उन्होंने कहा कि आज देश में धर्मनिरपेक्षता को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. यह देश में कैंसर की तरह फैल गया है जिसके शिकार सिर्फ हिंदू हो रहे हैं.
गौरतलब है कि साध्वी प्राची अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती हैं. कई बार उनके बयान पर विवाद हो चुका है. उन्होंने हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील भी की थी, जिसपर बहुत विवाद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










