बंदर की हत्या के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा

संभल : उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के असमोली क्षेत्र में बंदर की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के सदिरनपुर गांव के निवासी शिक्षक मुशर्रफ अपने घर की छत पर बैठे थे. छत पर […]
संभल : उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के असमोली क्षेत्र में बंदर की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के सदिरनपुर गांव के निवासी शिक्षक मुशर्रफ अपने घर की छत पर बैठे थे. छत पर ही सूखने के लिये मक्का के दाने फैलाये गये थे. एक बंदर बार-बार आकर वे दाने खराब कर रहा था.
उन्होंने बताया कि बंदर की इस हरकत से तैश में आये मुशर्रफ ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. सूत्रों ने बताया कि बंदर की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. उनकी तहरीर पर मुशर्रफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




