अस्पताल में बम ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं
Updated at : 12 Sep 2014 11:52 AM (IST)
विज्ञापन

इलाहबाद: इलाहबाद के एक प्रमुख अस्पताल पर कल देर रात अज्ञात लोगों ने देसी बम से हमला किया.विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन इससे अस्पताल के कांच के दरवाजे टूट गए और मरीज व स्टाफ के सदस्य दहशत में आ गए. शहर के पॉश इलाके टैगोर टाउन स्थित ‘फीनिक्स सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल’ के […]
विज्ञापन
इलाहबाद: इलाहबाद के एक प्रमुख अस्पताल पर कल देर रात अज्ञात लोगों ने देसी बम से हमला किया.विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन इससे अस्पताल के कांच के दरवाजे टूट गए और मरीज व स्टाफ के सदस्य दहशत में आ गए.
शहर के पॉश इलाके टैगोर टाउन स्थित ‘फीनिक्स सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल’ के एक निदेशक डॉ आलोक मिश्र ने कहा कि कल मध्यरात्रि के करीब कुछ मोटरसाईकिल सवार युवक अस्पताल परिसर के सामने रुके और देसी बम फेंका.
पुलिस उपाधीक्षक नीति द्विवेदी ने कहा कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकडने की कोशिशें जारी हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं.
मिश्र ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिए इलाहबाद ‘नर्सिंग होम वेलफेयर असोसिएशन’ की आज बैठक होगी जिसमें भावी रणनीति पर विमर्श किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




