ePaper

कांग्रेस कार्र्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से प्रियंका गांधी को आगे करने की मांग की

Updated at : 06 Aug 2014 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस कार्र्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से प्रियंका गांधी को आगे करने की मांग की

इलाहाबाद:इलाहाबाद में प्रियंका गांधी के समर्थन में कार्यकर्ताओं नें मंगलवार को शहर के शिविल लाइंस इलाके के चौराहे पर बैनर लगाकर मांग की कि पार्टी नेतृत्व प्रियंका गांधी को आगे करे. इस बैनर में प्रियंका गांधी का खुलकर समर्थन किया गया था और पूरे उत्साह से कार्यकर्ता प्रियंका के समर्थन में थे.बैनर में लिखे शब्द […]

विज्ञापन

इलाहाबाद:इलाहाबाद में प्रियंका गांधी के समर्थन में कार्यकर्ताओं नें मंगलवार को शहर के शिविल लाइंस इलाके के चौराहे पर बैनर लगाकर मांग की कि पार्टी नेतृत्व प्रियंका गांधी को आगे करे.

इस बैनर में प्रियंका गांधी का खुलकर समर्थन किया गया था और पूरे उत्साह से कार्यकर्ता प्रियंका के समर्थन में थे.बैनर में लिखे शब्द थे ‘कांग्रेस का मून, प्रियंका इज कमिंग सून’ से पता चलता है कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी का ही नेतृत्व चाहते हैं. गौरतलब है कि कि शहर के कुछ युवा कांग्रेसी नेता इससे पहले भी प्रियंका गांधी के समर्थन में पोस्टर लगा चुके हैं.

आम चुनावों के बाद पार्टी की स्थिति कमजोर हो चुकी है. और देशभर में पार्टी कार्यकर्ता नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे हैं. सोनिया और राहुल से निराश कार्यकर्ताओं की उम्मीद अब प्रियंका गांधी है. कार्यकर्ताओं की ये मांग लोकसभा चुनावों से पहले की है और अब ये मांग और तेज हो गयी है.

मंगलवार को सोनिया गांधी ने भी इशारा कर दिया है कि बेटी प्रियंका गांधी को पार्टी में बड़ी भूमिका देने की तैयारी की जा चुकी है.

कांग्रेस आलाकमान के फैसले से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद शहर के अलग अलग हिस्सों में बैनर द्वारा अपनी खुशी का इजहार किया. उसमें लिखा था कि ‘कांग्रेस का मून, प्रियंका इज कमिंग सून’.पोस्टर में राहुल गांधी को जगह नहीं दी गयी है.

लोकसभा चुनावों से पहले ही राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर कार्यकर्ताओं को संदेह थाऔर चुनावों के बाद ये साबित भी हो गया कि वे नेतृत्व उनको नहीं दिया जा सकता है. इसके बाद पार्टी में प्रियंका को लाने की मांग तेज हो गयी

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यदि कांग्रेस को बचाना है तो प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाया जाये.

अध्यक्ष पद का सोनिया गांधी का कार्यकाल अगले साल मार्च में पूरा हो रहा है. पार्टी तब तक राहुल गांधी को अध्यक्ष सौंपने की तैयारी कर रही है. प्रियंका को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपना चाहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola