#DoubleMurderMystry : 9 साल में सीबीआई की दो टीमों ने की जांच, फिर भी सवाल वही, आरुषि-हेमराज को किसने मारा?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2017 3:50 PM
इलाहाबाद : आरुषि तलवार और हेमराजकी हत्याकांड की नौ साल से अधिक समय तक जांच चली. पहले इस मामले की जांच उत्तरप्रदेश की पुलिस ने की. मामलापेचीदाहोता गया, तो इसकी जांच देश की सबसे तेज-तर्रारमानी जानेवाली जांच एजेंसीकेंद्रीयजांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गयी. सीबीआई की दो-दो टीमों ने इस मामले की पूरी बारीकी से जांच […]
इलाहाबाद : आरुषि तलवार और हेमराजकी हत्याकांड की नौ साल से अधिक समय तक जांच चली. पहले इस मामले की जांच उत्तरप्रदेश की पुलिस ने की. मामलापेचीदाहोता गया, तो इसकी जांच देश की सबसे तेज-तर्रारमानी जानेवाली जांच एजेंसीकेंद्रीयजांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गयी.
सीबीआई की दो-दो टीमों ने इस मामले की पूरी बारीकी से जांच की. सीबीआई ने इस डबल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का एक बार दावा भी किया. सीबीआई ने अपनी जांच के आधार पर कहा कि आरुषि की हत्या उसके माता-पिता नूपुर और राजेश तलवार ने की है.
पढ़े पूरी खबर- क्या हुआ कोर्ट में किस आधार पर तलवार दंपती हुई बरी
आरुषि की हत्या को ऑनर किलिंग बताया गया. सीबीआई ने लोअर कोर्ट में जो सबूत पेश किये, उसके आधार पर तलवार दंपती को उम्रकैद की सजा सुना दी गयी. निचली अदालत के फैसले को तलवार दंपती ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को जब फैसला सुनाया, तो सीबीआई के सारे दावे धराशायी हो गये. हाईकोर्ट ने तलवार दंपती को अपनी ही बेटी के कत्ल के आरोपों से बरी कर दिया. इसके बाद एक बार फिर वही सवाल मुंह बाये खड़ा है : आरुषि-हेमराज को किसने मारा?
आरुषि की मां नूपुर, ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए जो कानूनी लड़ाई शुरू की थी, उसका अब क्या होगा? क्या आरुषि को न्याय मिलेगा? हेमराज और आरुषि के हत्यारे कभी पकड़े भी जायेंगे याइस डबल मर्डर मिस्ट्री का राज राज ही रह जायेगा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










