ePaper

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए AAP ने अलीगढ़ से उतारे प्रत्याशी, आज जारी होगी अंतिम सूची

Updated at : 19 Jan 2022 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए AAP ने अलीगढ़ से उतारे प्रत्याशी, आज जारी होगी अंतिम सूची

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है.

विज्ञापन

Aligarh News: आम आदमी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें अलीगढ़ की कोल, छर्रा, बरौली विधानसभा से प्रत्याशियों की घोषणा की गई. पार्टी शहर और अतरौली से पहली लिस्ट में ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है.

आप की दूसरी सूची में अलीगढ़ की 3 विधानसभाएं

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने 20 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में अलीगढ़ जनपद की कोल, छर्रा, अतरौली से भी प्रत्याशियों की घोषणा की.

  • कोल से मनोज शर्मा, पहले भाजपा में थे, 12 वीं तक शिक्षा

  • बरौली से सुनीता शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, 12 वीं तक शिक्षा

  • छर्रा से सुशील कुमार बघेल, किसान, 12वीं तक शिक्षा

पहली सूची में ये बने थे प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी ने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची में अलीगढ़ जनपद के शहर और अतरौली से प्रत्याशी घोषित कर दिए थे. इसमें अलीगढ़ शहर से मोनिका थापर और अतरौली से खेम सिंह के नाम का ऐलान किया गया है.

Also Read: UP Chunav 2022 Live Updates: SP-RLD गठबंधन ने छपरौली में उम्मीदवार बदला, दिल्ली में भाजपा की बैठक शुरू
खैर, इगलास से आज हो सकते हैं प्रत्याशी घोषित

आम आदमी पार्टी अलीगढ़ के संयोजक सतीश शर्मा ने प्रभात खबर को बताया कि अलीगढ़ की शेष दो विधानसभा सीट खैर और इगलास से प्रत्याशी की घोषणा की आज दोपहर में तीसरी लिस्ट में होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola