ePaper

लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने की खुदकुशी

Updated at : 06 Apr 2020 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थाना गांधी पार्क क्षेत्र के मांमू भाजा कुम्हार वाली गली में आथिर्क तंगी से तंग बीमार व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. इस व्यक्ति को पैरालाइसिस अटेक पड़ गया था.

विज्ञापन

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थाना गांधी पार्क क्षेत्र के मांमू भाजा कुम्हार वाली गली में आथिर्क तंगी से तंग बीमार व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. इस व्यक्ति को पैरालाइसिस अटेक पड़ गया था. इसलिए वह ज्यादा काम नहीं कर पाता था. लोग ज्यादा काम नहीं देते थे, लेकिन लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो गयी. पत्नी घरों में चौका-बरतन करके अपनी पांच पुत्रियों का भरण पोषण करती है.लॉकडाउन में बढ़ रोजी-रोटी का संकटलॉक-डाउन के बाद से रोजी-रोटी का संकट था. पड़ोसियों के मुताबिक व्यक्ति घर में राशन की कमी और खर्च जुटाने में अक्षम समझ रहा था. एक जर्जर मकान की छोटी कोठरी में किराये पर रह रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola