ePaper

UP Election 2022: बीएसएफ जवानों की आठ कंपनियां स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद पहुंची, इन जिलों में होगी तैनाती

Updated at : 20 Jan 2022 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: बीएसएफ जवानों की आठ कंपनियां स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद पहुंची, इन जिलों में होगी तैनाती

पहले चरण के चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बीएसएफ के जवान पहुंचने लगे हैं. गुरुवार को बीएसएफ जवानों की आठ कंपनियां एक स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद पहुंची. यहां से ये जवान अलग-अलग जिलों के लिए रवाना होंगे.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं. शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए बीएसएफ ने मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है. पहले चरण के चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बीएसएफ के जवान पहुंचने लगे हैं. गुरुवार को बीएसएफ जवानों की आठ कंपनियां एक स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद पहुंची. यहां से ये जवान अलग-अलग जिलों के लिए रवाना होंगे.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान संपन्न होगा. इसकी शुरुआत 10 फरवरी को होगी. अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा और परिणामों की घोषणा 10 मार्च को होगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती चरण में सीएपीएफ के तहत आने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) आदि की 500 कंपनियों को तैनात किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में कम से कम 100 से 150 ऐसी और इकाइयों को भी जोड़ा जा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन 500 कंपनियों में 375 को उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा. बता दें कि सीएपीएफ की एक कंपनी में लगभग 70 से 80 जवान होते हैं. इस बार कोविड-19 के चलते मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है. इसी क्रम में गुरुवार को बीएसएफ जवानों की आठ कंपनियां एक स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद पहुंची. यहां से ये जवान अलग-अलग जिलों के लिए रवाना होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola