शर्मनाक, यूपी में नाबालिग से गैंगरेप, हत्या के बाद निकाली दोनों आखें

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ऐसी घटना घटी है, जिससे पूरा समाज शर्मसार हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक नाबालिग ल ड़की के साथ गैंगरेप किया गया है, उसके बाद चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी. सबसे दर्दनाक बात यह है कि उस नाबालिग […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ऐसी घटना घटी है, जिससे पूरा समाज शर्मसार हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक नाबालिग ल ड़की के साथ गैंगरेप किया गया है, उसके बाद चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी. सबसे दर्दनाक बात यह है कि उस नाबालिग लड़की की दोनों आंखों को भी निकाल दिया गया है. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी लड़की के परिवार के परिचित थे. उन्हें पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है.
यह दर्दनाक हादसा तब हुआ है जब उत्तर प्रदेश में सत्तासीन पार्टी समाजवादी पार्टी के मुखिया ने परसों यह बयान दिया है कि किसी महिला का गैंगरेप हो ही नहीं सकता. यह व्यावहारिक नहीं है. एक आदमी रेप करता है और चार लोगों को आरोपी बना दिया जाता है. ऐसे में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




