ePaper

महिला ने IG पर बलात्कार का आरोप लगाया

Updated at : 20 Jan 2015 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
महिला ने IG पर बलात्कार का आरोप लगाया

गाजियाबाद : एक महिला ने राज्य महिला आयोग की शरण में जाकर आरोप लगाया कि पुलिस महानिरीक्षक (नागरिक रक्षा) अमिताभ ठाकुर ने उसके साथ बलात्कार किया. हालांकि पुलिस अधिकारी की पत्नी ने आरोप खारिज करते हुए इस संबंध में जांच की मांग की. आईजीपी की पत्नी नूतन ठाकुर ने ईमेल के जरिये दिये बयान में […]

विज्ञापन

गाजियाबाद : एक महिला ने राज्य महिला आयोग की शरण में जाकर आरोप लगाया कि पुलिस महानिरीक्षक (नागरिक रक्षा) अमिताभ ठाकुर ने उसके साथ बलात्कार किया. हालांकि पुलिस अधिकारी की पत्नी ने आरोप खारिज करते हुए इस संबंध में जांच की मांग की.

आईजीपी की पत्नी नूतन ठाकुर ने ईमेल के जरिये दिये बयान में कहा कि लखनउ में तैनात आईजीपी और उनकी सामाजिक कार्याकर्ता पत्नी नूतन ने आज राज्य महिला आयोग की प्रमुख जरीन उस्मानी और पुलिस महानिदेशक अरूण कुमार गुप्ता से मुलाकात करके उन्‍हें तथ्‍यों से अवगत कराया और इस मामले में जांच की मांग की.

आरोप के संबंध में जब आईजीपी ठाकुर से संपर्क किया गया तो उनकी पत्नी नूतन ने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण के निलंबित मुख्य इंजीनियर यादव सिंह के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में उनके द्वारा जनहित याचिका दायर करने तथा उनके पति द्वारा हिंडन नदी पर बाल श्रम के मामलों की जांच के बाद से उन्‍हें परेशान किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola