साम्प्रदायिक संघर्ष : एक पुलिसकर्मी निलंबित, निषेधाज्ञा लागू

Published at :14 Jan 2015 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
साम्प्रदायिक संघर्ष : एक पुलिसकर्मी निलंबित, निषेधाज्ञा लागू

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में क्रिकेट मैच को लेकर दो समुदायों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के मामले में एक पुलिसकर्मी को निलंबित करने के साथ निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. अलीगढ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मोहित अग्रवाल तथा जिलाधिकारी शमीम अहमद ने आज यहां बताया कि कल शहर में दो समुदायों […]

विज्ञापन

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में क्रिकेट मैच को लेकर दो समुदायों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के मामले में एक पुलिसकर्मी को निलंबित करने के साथ निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है.

अलीगढ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मोहित अग्रवाल तथा जिलाधिकारी शमीम अहमद ने आज यहां बताया कि कल शहर में दो समुदायों के बीच हुए झगडे का मुकदमा दर्ज करने में विलम्ब के आरोप में कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह को निलम्बित कर दिया गया है. साथ ही धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है.
गौरतलब है कि गत सोमवार को शहर में क्रिकेट मैच के दौरान किसी विवाद को लेकर एक सफाईकर्मी की पिटाई की घटना ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया था और दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गये थे.इस दौरान दोनों ओर से पथराव तथा गोलीबारी की गयी थी. साथ ही हथगोले भी फेंके गये थे.
स्थिति को काबू में लेने के लिये पुलिस ने लाठीचार्ज किया था.इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने बताया कि संघर्ष के दौरान एक होटल मालिक के पुत्र को गोलियां चलाते हुए देखा गया था.उसकी वीडियो फुटेज भी मौजूद है. उस व्यक्ति पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola