ePaper

कांग्रेस राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के बेटे अनंत ने उठाया भाजपा का झंडा

Updated at : 21 Dec 2014 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के बेटे अनंत ने उठाया भाजपा का झंडा

लखनऊ: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा के प्रान्तीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने अनंत का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें दल की सदस्यता ग्रहण करायी. बाजपेयी ने कहा ‘‘अमेठी के शाही परिवार के अनंत विक्रम सिंह […]

विज्ञापन

लखनऊ: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा के प्रान्तीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने अनंत का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें दल की सदस्यता ग्रहण करायी.

बाजपेयी ने कहा ‘‘अमेठी के शाही परिवार के अनंत विक्रम सिंह और उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और हम पार्टी में उनका स्वागत करते हैं. हमें उम्मीद है कि भाजपा में आज शामिल होने वाले सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा को विस्तार देंगे और वर्ष 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने के लिये काम करेंगे.
’’ गौरतलब है कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के बेटे अनंत के अपने पिता से तल्ख रिश्ते हैं और दोनों के बीच अमेठी के भूपति भवन पर हक को लेकर जंग हाल में काफी तेज हो गयी थी. अनंत के अलावा पूर्व बसपा विधायक भगवान पाठक तथा सपा की ब्राह्मण सभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी भाजपा का दामन थाम लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola