ताजमहल पर सिर्फ मुसलमानों का हक : आजम खां

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने एक विवादित बयान दिया है, जिससे राजनीति तेज हो गयी है. आजम खां ने कहा है कि देश का हर मकबरा मुसलमानों की संपत्ति है, चूंकि ताजमहल भी एक मकबरा है इसलिए इसपर मुसलमानों का हक होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ताजमहल के जरिये होने वाली […]
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने एक विवादित बयान दिया है, जिससे राजनीति तेज हो गयी है. आजम खां ने कहा है कि देश का हर मकबरा मुसलमानों की संपत्ति है, चूंकि ताजमहल भी एक मकबरा है इसलिए इसपर मुसलमानों का हक होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि ताजमहल के जरिये होने वाली आय पर वक्फ बोर्ड का अधिकार होना चाहिए, ताकि उस आय से मुसलमानों की बेहतरी की जा सके. आजम खां ने कहा कि यह तो कोई बात नहीं हुई कि अगर मकबरे के ऊपर सस्ती इमारत बनी हो, तो वह वक्फ बोर्ड की होगी और अगर महंगी इमारत बनी हो, तो उसकी आय पर भारत सरकार अपना अधिकार जमा लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




