ePaper

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

Updated at : 28 Jul 2019 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

उन्नाव : उत्तरप्रदेश के चर्चित उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता के वाहन को रविवार दोपहर रायबरेली जिले में एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस घटना में बुरी तरह से घायल होने के बाद पीड़िता की मां और चाची की मौत हो गयी. गैंगरेप पीड़िता और उनके वकील की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें लखनऊ […]

विज्ञापन

उन्नाव : उत्तरप्रदेश के चर्चित उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता के वाहन को रविवार दोपहर रायबरेली जिले में एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस घटना में बुरी तरह से घायल होने के बाद पीड़िता की मां और चाची की मौत हो गयी. गैंगरेप पीड़िता और उनके वकील की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के परिजनों ने हादसे को साजिश बताया है. वहीं, सपा ने मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है.

पीड़िता के मामा ने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं, बल्कि एक साजिश है. विधायक के आदमियों ने इसे कराया है. जिस ट्रक से टक्कर हुई है, उसके नंबर प्लेट पर कालिख पुती है. हालांकि, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में लिया है. एसपी सुनील सिंह ने कहा कि कोई साजिश नहीं है. अगर आरोप लग रहा है, तो उसकी जांच करायी जायेगी. पुलिस के मुताबिक, ट्रक फतेहपुर का है. घटना की जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है. गैंगरेप पीड़िता को सुरक्षा के लिए दो सरकारी गनर भी मिले हुए हैं, लेकिन घटना के वक्त दोनों उसके साथ नहीं थे. बताया जा रहा है कि नियमित तौर पर सुरक्षा के लिए तैनात रहने वाले दोनों गनर रविवार को रायबरेली जाते समय कार में जगह न मिलने के कारण पाड़िता के साथ नहीं गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola