कानून व्यवस्था के सवाल पर मुख्यमंत्री ने पत्रकार से पूछा, ‘आप सुरक्षित है’

Published at :30 May 2014 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
कानून व्यवस्था के सवाल पर मुख्यमंत्री ने पत्रकार से पूछा, ‘आप सुरक्षित है’

कानपुर: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति का सवाल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछे जाने पर आज यहां पत्रकार से पलटकर उन्होंने नाराजगी भरे अंदाज में पूछा, ‘आप सुरक्षित हैं.’ पत्रकार द्वारा हां कहने पर उन्होंने कहा कि तो इसी तरह पूरा प्रदेश सुरक्षित है और कानून व्यवस्था बहुत बेहतर ढंग से काम कर […]

विज्ञापन

कानपुर: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति का सवाल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछे जाने पर आज यहां पत्रकार से पलटकर उन्होंने नाराजगी भरे अंदाज में पूछा, ‘आप सुरक्षित हैं.’ पत्रकार द्वारा हां कहने पर उन्होंने कहा कि तो इसी तरह पूरा प्रदेश सुरक्षित है और कानून व्यवस्था बहुत बेहतर ढंग से काम कर रही है.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जब एक पत्रकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होने की बात कही और बंदायू घटना की बात की तो मुख्यमंत्री थोडा गुस्साये और उस पत्रकार से पूछा ‘आप सुरक्षित है.’ पत्रकार ने कहा हां, तो उन्होंने कहा कि इसी तरह पूरा प्रदेश सुरक्षित है.

उन्होंने मुस्कराते हुये कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार है. बदायूं कांड में गिरफ्तारी हो गयी है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जा रही है.आगरा में बैंक डकैती के मामले में भी गिरफ्तारी हो गयी है और गिरफ्तार हुये सारे अभियुक्त पडोसी राज्य मध्यप्रदेश के है. प्रदेश सरकार ने कानपुर में कंट्रोल रुम खोला था जो बेहतर तरीके से काम कर रहा है. इसी तरह अन्य स्थानों पर भी कानून व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त है और कोई बडा अपराध नहीं हो रहा है.

उन्होंने कहा कि कानपुर में इतने दिनों में कोई बडी घटना नहीं हुई है, क्योंकि कंट्रोल रुम खुल जाने के कारण पुलिस समय से घटनास्थल पर पहुंच जाती है और अपराधियों को पकड लेती है या उनके बारे में महत्तवपूर्ण सुराग पा लेती है. इसी तरह अन्य जिलों में भी पुलिस बहुत एलर्ट हो गयी है और अगर कोई घटना हो भी जाती है तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई करती है.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की पत्नी के निधन के बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आये थे. बाद में वह आगरा में विमान हादसे में शहीद वायुसेना कर्मी आशीष यादव को श्रद्धांजलि देने मंगला विहार स्थित उनके घर भी गये. यहां उन्होंने आशीष के परिजनों को प्रदेश सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता भी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola