कोहरे का कहर! कोटपूतली में पिकअप से भिड़ी रोडवेज बस, 25 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Rajasthan Kotputli Bus Accident: राजस्थान में घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. कोटपूतली में रोडवेज की बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 25 यात्री घायल हो गए. घायलों को बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देखें मौके की तस्वीरें और अपडेट.
Rajasthan Kotputli Bus Accident: राजस्थान में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने अब जानलेवा रूप ले लिया है. मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच आज सुबह कोटपूतली (Kotputli bus accident ) में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. घने कोहरे के चलते एक रोडवेज की बस और पिकअप वैन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए. जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. टक्कर इतनी तेज थी कि बस और पिकअप दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि यह हादसा जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे (NH-48) के पास हुआ. सुबह के वक्त दृश्यता (Visibility) बहुत कम थी. कोहरे की वजह से ड्राइवर को सामने से आ रही गाड़ी दिखाई नहीं दी. रोडवेज बस जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी, तभी अचानक सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री अपनी सीटों से उछलकर फर्श पर जा गिरे.
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया. सभी घायलों को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल (BDM Hospital) में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, 4-5 यात्रियों को सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जयपुर रेफर किया जा सकता है. बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है. घायल में बस का चालक भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










