Rajasthan School Holiday : 14 जनवरी तक 'कोल्ड अटैक'! जयपुर-सीकर में स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Jan 2026 9:21 AM

विज्ञापन

राजस्थान में भीषण ठंड (File Photo)

Rajasthan School Holiday News: राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक रेड अलर्ट जारी किया है. जयपुर और सीकर में बच्चों के लिए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। जानें अपने जिले का हाल.

विज्ञापन

Rajasthan School Holiday : राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. हाड़ कंपाने वाली सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में 14 जनवरी (मकर संक्रांति) तक ‘कोल्ड वेव’ का रेड अलर्ट जारी किया है. इस ‘कोल्ड अटैक’ को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में छुट्टियां (School Holidays in rajasthan ) बढ़ाने का फैसला लिया है.

जयपुर और सीकर में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जयपुर और सीकर जिला कलेक्टर ने सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव या छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं. जयपुर जिला कलेक्टर ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश को आगे बढ़ा दिया है. अब छोटी कक्षाओं के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रह सकते हैं. शेखावाटी अंचल में पारा जमाव बिंदु के पास है. सीकर कलेक्टर ने भी छोटे बच्चों के लिए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है. आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे.

अगले 3 दिन भारी IMD का रेड अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले 72 घंटे राजस्थान के लिए भारी पड़ने वाले हैं. सीकर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और अलवर में अति घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी है. माउंट आबू में पारा माइनस में चला गया है, जबकि फतेहपुर और जोबनेर में तापमान 0 से 1 डिग्री के बीच बना हुआ है। खेतों में बर्फ की परत  जमने लगी है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain And Cold Wave: 11 और 12 जनवरी को भारी बारिश और शीतलहर की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

कोहरे से थमी रफ़्तार

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी (Visibility) 50 मीटर से भी कम रह गई है. इसका सीधा असर यातायात पर पड़ा है. उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) की दर्जन भर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 से 5 घंटे की देरी से चल रही हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण सुबह की फ्लाइट्स के संचालन में दिक्कत आ रही है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola