Rourkela News : 14.5 किलो गांजा के साथ चार गांजा तस्कर काे पुलिस ने पकड़ा
Published by : SUNIL KUMAR JSR Updated At : 07 Apr 2025 1:28 AM
चारों आरोपियों को शनिवार देर शाम को कोर्ट चालान किये जाने की सूचना कुचिंडा एसडीपीओ प्रदीप कुमार दास ने दी.
Rourkela News : बामडा प्रखंड अंतर्गत महुलपाली थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान शनिवार को केनमाल गांव के निकट दो टीवीएस अपाची बाइक को रोककर जांच के दौरान बाइक में रखे हरे रंग की बैग में 14.5 किलो गांजा बरामद किया है. चारों बाइक सवार कुचिंडा थाना बामंडागढ़ के रहने वाले भागीरथी छतरिया(33), महुलपाली थाना केनमाल गांव के सुरेंद्र नायक उर्फ जेठू(44), डुमरबहाल गांव के प्रकाश नायक(30) और फटाटांगर गांव के गोकुल किसान उर्फ बाबा(34) को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से 6600 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी जब्त किया. चारों आरोपियों को शनिवार देर शाम को कोर्ट चालान किये जाने की सूचना कुचिंडा एसडीपीओ प्रदीप कुमार दास ने दी. लेकिन गांजा कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










