ePaper

Murder in Bihar: आरा में गोली मारकर युवक की हत्या, लूट, मर्डर समेत कई आपराधिक मामले थे दर्ज

Updated at : 05 Jun 2024 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
Murder in Bihar: आरा में गोली मारकर युवक की हत्या, लूट, मर्डर समेत कई आपराधिक मामले थे दर्ज

Murder in Bihar: आरा में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी. युवक को आठ गोली मारी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Murder in Bihar: आरा. भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में एक कुख्यात बदमाश को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी और कुल्हड़िया गांव के बीच सकड्डी-नासरीगंज रोड की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को इलाज के लिए लेकर आरा सदर अस्पताल जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. हमलावरों ने करीब से उसे लगभग 8 गोली मारी है. मृतक की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा (कुबेरचक) गांव निवासी सुरेश पासवान के 28 वर्षीय पुत्र मिथिलेश पासवान के रूप में की गई है.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे. सदर-2 डीएसपी रंजीत कुमार सिंह एवं कोईलवर थानाध्यक्ष भी अस्पताल पहुंचे. मृतक के परिजनों से पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. मिथिलेश पासवान बम ब्लास्ट का भी आरोपित था. 29 अप्रैल 2016 को रंगदारी नहीं देने पर आरा शहर के एनएस शॉपिंग मॉल में बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया गया था. इसमें वह भी आरोपित था. घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि उसकी कहीं दूसरी जगह गोली मारकर हत्या की गई है और फिर सकड्डी गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया गया है.

बाइक से अपने गांव लौट रहा था मिथिलेश

बताया जाता है कि मिथिलेश बाइक से टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में शहर के कुख्यात बदमाश छोटू मिश्रा के घर आया था. उससे मिलने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था. सकड्डी और कुल्हड़िया गांव के बीच गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई. सदर-2 डीएसपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मिथिलेश टाउन, कोईलवर, चांदी, गीधा एवं अरवल थाने में रंगदारी, लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन से अधिक मामलों में वह आरोपित था.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन