ePaper

Lok Sabha Election 2024: मनोहर लाल खट्टर को लेकर सस्पेंस खत्म, करनाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Updated at : 14 Mar 2024 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
Manohar-Lal-Khattar

Manohar-Lal-Khattar

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए 72 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, त्रिवेंद्र सिंह रावत और बसवराज बोम्मई के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही अटकलों का दौर शुरू हो चुका था कि उन्हें बीजेपी लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी में है. मंगलवार को हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने का मिला.खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और फिर नायब सिंह सैनी को उनकी जगह नया मुख्यमंत्री बनाया गया. बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बड़ा बदलाव किया. ऐसी भी खबर है कि राज्य में खट्टर विरोध लहर को देखते हुए बीजेपी ने ऐसा फैसला लिया.

खट्टर ने सैनी के लिए करनाल की विधायकी छोड़ी

मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी की दूसरी सूची जारी होने से पहले करनाल के विधायक पद से दिया इस्तीफा दे दिया. खट्टर ने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब निर्वाचन क्षेत्र की देखरेख करेंगे. खट्टर ने कहा, पिछले साढ़े नौ वर्षों के दौरान मैंने सदन के नेता के रूप में कार्य किया. मैं अपनी आखिरी सांस तक हरियाणा के लोगों की सेवा करूंगा. उन्होंने कहा, बदलाव जिंदगी का हिस्सा है. बदलाव कई तरीकों से होता है. खट्टर ने कहा, ‘हम न होंगे कोई हम सा होगा, तो हमारे नायब सैनी जैसा होगा. उन्होंने कहा, करनाल के लोगों ने मुझे दो बार विधानसभा में भेजा. मुख्यमंत्री सैनी ने अभी तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है. खट्टर ने कहा, मैं इस सदन में घोषणा करता हूं कि मैं आज करनाल विधानसभा से इस्तीफा देता हूं. खट्टर ने कहा था कि भाजपा उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वह उसे निभाएंगे.

Also Read: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, गडकरी नागपुर से लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola