Mobile Blast : ट्रेन के अंदर फटा मोबाइल, यात्री दरवाजे की ओर भागे, मची अफरा-तफरी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Feb 2025 10:02 AM

विज्ञापन

मोबाइल ब्लास्ट की सांकेतिक तस्वीर

Mobile Blast : महाराष्ट्र के ठाणे में ट्रेन के अंदर मोबाइल फोन ब्लास्ट कर गया. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. जानें पूरी घटना.

विज्ञापन

Mobile Blast : महाराष्ट्र के ठाणे में एक लोकल ट्रेन के अंदर मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया. हादसा महिला डिब्बे के अंदर हुआ जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. ठाणे नगर निगम के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि सोमवार रात 8 बजकर 12 मिनट पर हादसा हुआ. कलवा स्टेशन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-कल्याण उपनगरीय ट्रेन में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

तड़वी ने कहा, ‘‘सीएसएमटी रेलवे कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के अनुसार, घटना में कोई घायल नहीं हुआ. हालांकि, इससे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.’’ उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण धुआं फैल गया. रेलवे कर्मियों ने स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए आग बुझाने वाली चीजों का इस्तेमाल किया.

रेलवे पुलिस ने यात्रियों की मदद की

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि कम तीव्रता के धमाके की आवाज सुनी गई. धमाके से डिब्बे में धुआं भर गया. इससे कई यात्री उतरने के लिए दरवाजे की ओर भागे. रेलवे पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला.

घटना की जांच कर रही है रेलवे पुलिस

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जिस महिला के मोबाइल फोन में विस्फोट हुआ उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. घटना की जांच की जा रही है. हो सकता है कि बैटरी में खराबी या कोई अन्य टेक्निकल फॉल्ट हो. यात्रियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग करते समय सावधान रहना चाहिए.’’ घटना के कारण रेल सेवाएं बाधित नहीं हुईं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola