पालघर का ‘बाबा’ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, खुद को बताता था भगवान का अवतार

महाराष्ट्र पुलिस ने बाबा पर की कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर)
महाराष्ट्र के पालघर जिले में खुद को बाबा बताने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया.
पुलिस के मुताबिक 40 साल के आरोपी ऋषिकेश वैद्य को शुक्रवार (27 मार्च) को पिंपरी इलाके से गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि नासिक में एक और बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद पुणे की 35 साल की महिला ने हिम्मत जुटाकर वैद्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. हालांकि आरोपी वैद्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ झूठा केस बनाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महिला कैसे आई आरोपी के संपर्क में?
पुलिस के मुताबिक, क्योंकि घटना पुणे में हुई थी, इसलिए वसई के मानिकपुर थाने में पहले ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई. इसके बाद केस को आगे की जांच के लिए पुणे के हडपसर थाने भेज दिया गया. आसान भाषा में समझें तो ‘जीरो एफआईआर’ ऐसी शिकायत होती है, जिसे किसी भी थाने में दर्ज कराया जा सकता है. चाहे घटना कहीं भी हुई हो. बाद में इसे सही इलाके के थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है. पुलिस के अनुसार, महिला आरोपी के संपर्क में पहली बार 2023 में फेसबुक के जरिए आई थी.
खुद को भगवान शिव का अवतार बताया आरोपी ने
एफआईआर के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि दिसंबर 2023 में आरोपी पुणे में महिला से मिलने गया था. वहां उसने खुद को भगवान शिव का अवतार बताया. इसके बाद महिला से कहा कि वह उसकी ‘पार्वती’ है, इसी बहाने उसने उसे भरोसे में लिया. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि व्यक्ति उसे पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया. उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने कथित तौर पर महिला की तस्वीरें भी ले लीं.
वैद्य को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई
महिला के अनुसार, आरोपी का पालघर जिले में एक सामाजिक संगठन है. उसने तस्वीरों के जरिए उसे ‘ब्लैकमेल’ किया. पिछले साल मई में फिर से उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की. पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वैद्य को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थीं. उसके ठिकाने के बारे में सूचना मिलने के बाद उसे पिंपरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










