Maharashtra Rainfall: महाराष्ट्र में भारी बारिश, गोदावरी नदी उफनाई, नासिक में बाढ़ जैसे हालात

Nashik IMD Alert
Maharashtra Rainfall: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. महाराष्ट्र में रविवार को भारी बारिश हुई, जिसके बाद गोदावरी नदी का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया.
Maharashtra Rainfall: नासिक में भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है. बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कद ने कहा, गंगापुर बांध से 8000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. जिसके बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. हमारी लोगों से अपील है कि अपनी सुरक्षा खुद करें, फोटो लेने के लिए अपनी जान जोखिम में मत डालें.
पुणे में सेना के जवान तैनात
महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश और खड़कवासला बांध से पानी छोड़े जाने के बाद शहर के जलभराव वाले रिहायशी इलाकों में सेना के जवानों को तैनात किया गया है. पुणे क्षेत्र के खड़कवासला, मुलशी, पवना और अन्य बांधों से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने को कहा है. इसके अलावा यह भी निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और सेना की मदद से लोगों को खतरनाक इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कदम उठाए. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुणे क्षेत्र में खड़कवासला, मुलशी, पवना और अन्य बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद संभावित खतरे वाले क्षेत्रों के लोगों और बांध तथा नदियों की बाढ़ रेखा के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाना चाहिए.
खड़कवासला बांध से 35,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
पिछले पखवाड़े में जलसंग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के बाद रविवार को पुणे जिले के खड़कवासला बांध से 35,000 क्यूसेक (घन फुट प्रति सेकंड) पानी छोड़ा गया. सिंहगढ़ रोड (एकता नगर क्षेत्र) में द्वारका सोसाइटी में सेना के जवानों को तैनात किया गया है, जहां जलभराव के हालात हैं. पिछले दो दिनों में पुणे जिले के घाट क्षेत्र में भारी बारिश हुई.
नालंदा में आधा दर्जन गांव पानी में डूबे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










