पाकिस्तानी गैंगस्टर का सोशल मीडिया जाल: पुणे में ATS का एक्शन, 66 लोगों से की गई पूछताछ

Updated:
विज्ञापन
महाराष्ट्र ATS ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ ऑनलाइन कनेक्शन के मामले में पुणे जिले के 66 लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. ( स्रोत - एएनआई )

महाराष्ट्र ATS ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ ऑनलाइन कनेक्शन के मामले में पुणे जिले के 66 लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. ( स्रोत - एएनआई )

महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश का खुलासा हुआ है। पुणे में 66 लोगों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

ATS action in Pune : महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक अहम मामले में पुणे जिले के 66 लोगों से पूछताछ शुरू की है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इन लोगों के पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में होने की आशंका है. मंगलवार सुबह 7 बजे से यह कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें पुणे शहर पुलिस, पुणे ग्रामीण पुलिस और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की भी मदद ली जा रही है.

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को निशाना बनाने का आरोप

ATS की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर कई फर्जी बनाए गए थे. इन अलग-अलग अकाउंट के जरिए वह भारतीय युवाओं से संपर्क कर रहे थे. एजेंसी का आरोप है कि धार्मिक और सामाजिक रूप से संवेदनशील मुद्दों का इस्तेमाल कर युवाओं में असंतोष फैलाने की कर रहें थे, और उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेलने की कोशिश की जा रही थी.

पैसे का लालच देकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश

जांच एजेंसियों के मुताबिक बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को पैसों का लालच देकर कथित तौर पर देश विरोधी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास किया गया. ATS को शक है कि यह नेटवर्क गोपनीय जानकारी जुटाने, अवैध हथियारों की आवाजाही, ड्रग तस्करी और स्लीपर सेल तैयार करने जैसी गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है.

10 जुलाई से चल रहा राज्यव्यापी ऑपरेशन, लोगों से सतर्क रहने की अपील

इससे पहले 10 जुलाई को महाराष्ट्र ATS ने पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाकर 102 संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की थी. इसके लिए 14 क्षेत्रीय इकाइयों की 58 टीमों को तैनात किया गया था. ATS ने नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से संपर्क न रखें. साथ ही अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है. एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ किसी भी गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- POK को लेकर भारत का पाकिस्तान पर वार, कहा- प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है पाक सरकार


विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola