Maharashtra News: मुंबई एयरपोर्ट से 32 करोड़ रुपये के मूल्य का 61 किलो सोना जब्त, सात गिरफ्तार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Nov 2022 4:19 PM

विज्ञापन

महाराष्ट्र में हाल ही में कस्टम के अधिकारियों ने सोने की एक बड़ी खेप पकड़ी है. एएनआई के मुताबिक 11 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट कस्टम ने 32 करोड़ रुपये मूल्य सोना को जब्त किया. अधिकारियों ने कुल 61 किलो सोना जब्त किया था.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में हाल ही में कस्टम के अधिकारियों ने सोने की एक बड़ी खेप पकड़ी है. एएनआई के मुताबिक 11 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट कस्टम ने 32 करोड़ रुपये मूल्य सोना को जब्त किया. अधिकारियों ने कुल 61 किलो सोना जब्त किया था. इस घटना के बाद अधिकारियों ने सात यात्रियों को दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है.

इस तरह छिपाकर लाये थे सोना: मुंबई एयरपोर्ट पर 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलो सोना जब्त किया गया. इस मामले में 5 पुरुष और 2 महिला यात्रियों सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सोने की छड़ें उनके शरीर पर विशेष रूप से डिज़ाइन की गई बेल्ट में छिपी हुई थीं, जिसमें कई जेबें थीं, उनके धड़ के चारों ओर लपेटा गया था.

https://twitter.com/ANI/status/1591745016225202176

गौरतलब है कि मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों जो 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है यह एक दिन में हवाई अड्डे पर जब्त अबतक की सबसे बड़ी मात्रा है. वहीं, इस मामले में कस्टम के अधिकारी ने कहा है कि आज यानी शुक्रवार को सोना जब्त किया गया उस मामले में सात यात्रियों को भी गिरफ्तार किया गया. बता दें, गिरफ्तार यात्रियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं.

मामले को लेकर अधिकारी ने बताया कि पहले तंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास से एक किलो सोना जब्त किया गया. ये लोग सोना को बेल्ट में छुपाकर ला रहे थे. वहीं, इनके पास करीब 35 किलो सोना छड़ के रूप में था.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola