Reel Disaster : रील बनाने के चक्कर में हुआ धमाका, एलपीजी सिलेंडर से कर रहे थे मजाक

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Reel Disaster : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रील बनाने के चक्कर में धमाका हो गया. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Reel Disaster : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में बड़ा हादसा हो गया. ‘द लेगेसी प्लाजा’ नाम के सात मंजिला इमारत के पहले मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण जोरदार धमाका हो गया. हादसे में 38 वर्षीय अनिल जाट और उनकी रिश्तेदार रंजना जाट गंभीर रूप से झुलस गए.

रील बनाने के चक्कर में हुआ विस्फोट

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रंजना जाट का एक बेडरूम वाला फ्लैट पूरी तरह से नष्ट हो गया, जबकि ‘बी ब्लॉक’ के कम से कम आठ अन्य फ्लैटों में दरार आ गई. जांच के दौरान, अधिकारियों ने पाया कि यह हादसा सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में हुआ. अनिल जाट के फोन से मिले वीडियो और तस्वीरों में रंजना जाट को एलपीजी सिलेंडर से जानबूझकर गैस निकालते हुए देखा गया, जबकि अनिल इस दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे.

पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्वालियर के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस धर्मवीर सिंह के अनुसार, अनिल ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में स्वीकार किया कि वे वीडियो और फोटो रिकॉर्ड करने के लिए रंजना के फ्लैट में गए थे. इस दौरान, अनजाने में लाइट का स्विच ऑन करने से चिंगारी निकली, जिसने इस विनाशकारी विस्फोट हो गया. घटना के बाद, अधिकारियों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 287 के तहत मामला दर्ज किया है, जो आग या ज्वलनशील पदार्थों के साथ लापरवाही से संबंधित है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

यह घटना सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए खतरनाक स्टंट करने के बढ़ते चलन के लिए किया गया. ऐसा करके आरोपियों ने न केवल खुद की सुरक्षा बल्कि सार्वजनिक संपत्ति को भी खतरे में डाला. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola