Lok Sabha Election 2024: दिल का दौरा पड़ने से BSP उम्मीदवार का निधन, MP में इस सीट पर चुनाव स्थगित

Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | PTI

Lok Sabha Election 2024:मध्य प्रदेश के बैतूल से बीएसपी उम्मीदवार अशोक भलावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. उनके निधन के बाद बैतूल सीट में चुनाव की तारीख में बदलाव किया जाएगा.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के बैतूल से बीएसपी उम्मीदवार अशोक भलावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें आज यानी मंगलवार को सीने में दर्द उठा था. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अशोक भलावी बीएसपी के नेता थे. पार्टी ने उन्हें बैतूल लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी बुधवार को उनके गृह ग्राम सोहागपुर में किया जाएगा.

टल जाएगी चुनाव की तारीख
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैतूल सीट में चुनाव की तारीख में बदलाव किया जाएगा. जिले के कलेक्टर ने बताया कि उनके निधन की खबर निर्वाचन आयोग को बता दी गई है. माना जा रहा है कि चुनाव को फिलहाल टाला गया है. इस सीट से आयोग चुनाव की नई तारीख का ऐलान करेगा. बता दें बैतूल में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होना था. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola