मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी तेज: विशेष कैबिनेट बैठक में हरी झंडी, 20 जुलाई को विधानसभा में बिल होगा पेश

Updated:
विज्ञापन
MP कैबिनेट रविवार को भोपाल के जगदीशपुर में एक विशेष बैठक में UCC बिल को मंजूरी देगी. ( स्रोत- एएनआई )

MP कैबिनेट रविवार को भोपाल के जगदीशपुर में एक विशेष बैठक में UCC बिल को मंजूरी देगी. ( स्रोत- एएनआई )

CM Dr. Mohan Yadav : मध्य प्रदेश की राजनीति में रविवार (19 जून) एक विशेष कैबिनेट बैठक का गवाह बनेगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर (पूर्व नाम इस्लामनगर) में होने वाली इस बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी.

विज्ञापन

CM Dr. Mohan Yadav : मध्य प्रदेश की राजनीति में रविवार ( 19 जून ) का दिन बेहद अहम रहने वाला है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल के पास स्थित जगदीशपुर (पूर्व नाम इस्लामनगर) में विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में राज्य सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के मसौदे को मंजूरी देने का फैसला किया है. मोहन सरकार का कहना है कि इसके बाद इस विधेयक को 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा.

कैबिनेट की मंजूरी के बाद विधानसभा में पेश होगा बिल

मध्य प्रदेश के मुताबिरक, कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद यूसीसी बिल को विधानसभा में चर्चा और पारित कराने के लिए रखा जाएगा। इस कदम को राज्य सरकार की कानूनी और प्रशासनिक पहल माना जा रहा है. मोहन सरकार का दावा है कि यह कानून सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा.

'वन नेशन, वन लॉ' पर सरकार का जोर

सीएम मोहन यादव ने कटनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उनकी सरकार 'वन नेशन, वन लॉ' के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में बिल पेश करने से पहले जगदीशपुर में होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी. सीएम यादव ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया.

जगदीशपुर को चुनने के पीछे खास संदेश

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जिस स्थान पर यह बैठक हो रही है, वह कभी भोपाल रियासत की पुरानी राजधानी थी. उन्होंने बताया कि आक्रमणकारियों के समय इसका नाम बदलकर इस्लामनगर कर दिया गया था, लेकिन अब इसका ऐतिहासिक नाम जगदीशपुर बहाल किया जा चुका है. इसी वजह से इस स्थान को विशेष कैबिनेट बैठक के लिए चुना गया है.

पहले भी कई राज्यों ने उठाया है कदम

गौरतलब है कि जगदीशपुर का नाम 1 फरवरी 2023 को आधिकारिक रूप से बदला गया था. बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वहीं, देश में समान नागरिक संहिता को लेकर लंबे समय से राजनीतिक और कानूनी बहस चल रही है. उत्तराखंड इस दिशा में कानून लागू करने वाला पहला राज्य बन चुका है. अब मध्य प्रदेश भी यूसीसी लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है, जिस पर पूरे देश की नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने बदली वीजा पॉलिसी,3 लाख से अधिक भारतीय छात्रों की बढ़ीं मुश्किलें


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola