Liquor Ban: एमपी के इन 17 शहरों में इस दिन से नहीं बिकेगी शराब, सरकार ने किया दुकानें बंद करने का फैसला

Liquor Ban
Liquor Ban: मध्य प्रदेश के 17 शहरों में अब शराब बिक्री पर प्रतिबंध लग रहा है. राज्य सरकार ने फैसला किया है कि राज्य के धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण 17 शहरों में शराब की दुकानें बंद की जाएगी. एक अप्रैल से प्रदेश की 17 धार्मिक नगरों में शराब दुकान बंद होगी.
Liquor Ban: मध्य प्रदेश के 17 शहरों में अब शराब बिक्री पर प्रतिबंध लग रहा है. राज्य सरकार ने फैसला किया है कि राज्य के धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण 17 शहरों में शराब की दुकानें बंद की जाएगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि खरगोन में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है. इन 17 शहरों में एक नगर निगम, छह नगर पालिकाएं, छह नगर परिषद और छह ग्राम पंचायतें शामिल हैं. शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि “राज्य में शराब की लत को खत्म करने के लिए पहले कदम के तौर पर 17 पवित्र शहरों में शराब की दुकानें बंद की जाएगी. ये दुकानें किसी अन्य जगह पर स्थानांतरित नहीं की जाएगी. उज्जैन नगर निगम की सीमा में शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी.”
इन शहरों में बंद रहेंगी दुकानें
राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जिन क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद की जाएगी उनमें दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर और मैहर नगर पालिकाएं हैं. इसके अलावा ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, चित्रकूट और अमरकंटक नगर परिषदों में शराबबंदी की जाएगी. छह ग्राम पंचायतों में सलकनपुर, बरमान कला, लिंगा, कुंडलपुर, बांदकपुर और बरमान खुर्द शामिल हैं. सीएम यादव ने बताया कि नर्मदा नदी के पांच किलोमीटर के दायरे में शराब पर प्रतिबंध जारी रहेगा.
स्मैक की बिक्री, जुआ-सट्टे पर भी लगे रोक- दिग्विजय सिंह
मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की दुकानें बंद करने की प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि इन जगहों अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर भी रोक लगनी चाहिए. साथ ही यहां पर जुआ-सट्टे भी बंद होनी चाहिए. मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय ने कहा कि “हम धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हैं. इन जगहों पर स्मैक नहीं बिकनी चाहिए और जुआ-सट्टा भी नहीं चलना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी से संबंधित ठेकेदारों को भी इस बारे में सोचना चाहिए.”
दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल
मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने देश के दूसरे राज्यों में शराबबंदी की कामयाबी पर भी सवाल उठाए. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार की कई योजनाओं पर भी सवाल उठाए. दिग्विजय ने मध्यप्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में भोपाल के यूनियन कार्बाइड के 337 टन कचरे के निपटारे की राज्य सरकार की योजना पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह कचरा पिछले 40 साल से भोपाल में पड़ा था. इस कचरे को पीथमपुर लाने की क्या जरूरत थी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










