चाईबासा : स्कूल भवन की छत से कूदा युवक, हालत गंभीर

परिजनों ने बताया कि सत्यनारायण गोप न् आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.
चाईबासा. शहर के हिंदी स्कॉट मध्य विद्यालय की छत से कूदकर 22 वर्षीय युवक सत्येन्द्र नारायण गोप ने आत्महत्या का प्रयास किया. घटना सोमवार शाम पांच बजे की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक का कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं है. परिजनों ने बताया कि सत्येन्द्र गोप शाम चार बजे घर से निकला. इसके बाद स्कूल की ऊपरी मंजिल से कूद गया. इससे उसके सिर, पैर और कमर में चोट लगी है. सदर अस्पताल में चिकित्सकों प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी स्थिति गंभीर होने पर जमशेदपुर रेफर कर दिया. सत्येन्द्र गोप के पिता कर्णेश्वर गोप हिंदी स्कॉट मध्य विद्यालय में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हैं. एंबुलेंस चालक ने आठ सौ रुपये ठगा घायल सत्येंद्र को अस्पताल पहुंचाने के नाम पर एंबुलेंस चालक ने तेल भराने के नाम पर परिजनों से 800 रुपये की ठगी कर ली. परिजनों ने बताया चालक घर गया और पैसे मांगे. इसके बाद एंबुलेंस चालक फरार हो गया. काफी इंतजार के बाद भी चालक एंबुलेंस लेकर नहीं पहुंचा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




