महुआ चुनने के दौरान महिला को सांप ने डसा, तबीयत बिगड़ी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

महुआ चुनने के दौरान महिला को सांप ने डसा, तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
चक्रधरपुर.
प्रखंड के कुलीतोडांग गांव की जेमा दोंगो को शुक्रवार को सांप ने डस लिया. महिला पेड़ के नीचे महुआ चुन रही थी. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने जेमा को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. डॉ नंदु होनहागा ने महिला का प्राथमिक उपचार दिया. वहीं महिला के नाम में गलती के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता अस्पताल पहुंचे. महिला का राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भेजकर विसंगतियों को सुधार करने की मांग की. विसंगति सुधार के बाद महिला का आयुष्मान कार्ड बना. फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति बेहतर है. मरीज को अस्पताल पहुंचाने में जिप सदस्य मीना जोंको, संजय जोकों, राफेल बांकिरा, मानकी जोकों, गोपी दोंगो आदि ने मदद की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










