कोल्हान विवि : नृत्य करते हुए गर्मी से छात्र बेहोश, सदर में भर्ती

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2024 11:26 PM

विज्ञापन

पॉलिटिकल साइंस (पीजी) विभाग में फ्रेशर वेलकम का आयोजन. छात्रों ने कराया सदर अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोतर (पीजी) पॉलिटिकल साइंस विभाग में गुरुवार को फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम हुआ. इसमें प्रथम सेमेस्टर का छात्र पराशर प्रधान नृत्य करते हुए गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा. उसके सिर में चोट आयी. उसेके साथी राजकुमार मुंडारी, सुबोध महाराणा, नितेश गोप आदि ने 108 नंबर पर डायल कर एंबुलेंस बुलायी. छात्र पराशर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. छात्र की हालत सामान्य है. गुरुवार को विभाग में फ्रेशर वेलकम में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का फोर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की ओर से स्वागत किया जा रहा था. इस दौरान छात्रों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र बेहोश हो गया. इस अवसर पर प्रो. लक्ष्मी आल्डा, प्रो. मन्नमथ नाथ नारायण सिंह , गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष व प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी व चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola