जगन्नाथपुर : पिता की हत्या का आरोपी बेटा हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 11:45 PM
14 मई 2024 को बेटे ने पिता को लाठी से मार था, जिससे उसकी मौत हो गयी थी. इस मामले में आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
प्रतिनिधि, जगन्नाथपुर जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत बेलपोसी गांव के नीचे टोला में पिता मारकंडो केराई उर्फ पोटो केराई की लाठी से पीटकर हत्या करने के आरोपी बेटे राउतु केराई को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पिता की हत्या करने के बाद वह फरार था. मृतक की पत्नी बलमा केराई के बयान पर थाना बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. जानकारी के अनुसार, मृतक मारकंडो केराई परिवार से अलग होकर अकेले ही रहता था. उसकी पत्नी और बेटे एक साथ रहते हैं. 14 मई 2024 की शाम को किसी बात को लेकर मृतक पत्नी बलमा के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था. इस बीच उसका बेटे राउतु केराई आया और गुस्से में आकर पिता मारकंडों को लाठी से मारा, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया. इसके बाद बेटे वहां से फरार हो गया. मंगलवार आधी रात को ही मारकंडों की मौत हो गयी. बुधवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










