West Singbhum News : एक साल में धंसी सड़क, ग्रामीणों ने किया विरोध

Author Anuj kumar
Updated:
विज्ञापन
West Singbhum News : एक साल में धंसी सड़क, ग्रामीणों ने किया विरोध

बंदगांव प्रखंड के ओटार से लेकर कराइकेला तक लगभग 10 किलोमीटर प्रधानमंत्री ग्राम योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया गया

विज्ञापन

बंदगांव . बंदगांव प्रखंड के ओटार से लेकर कराइकेला तक लगभग 10 किलोमीटर प्रधानमंत्री ग्राम योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया गया है. इसकी लागत 11 करोड़ 59 लख रुपये लगभग है. सड़क का निर्माण एक साल पहले किया गया था. मगर ओटार पंचायत के बस्टमपोदा गांव के समीप सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. सड़क धंस जाने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध किया. ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करायी जाये. ग्रामीणों ने कहा कि यहां एक पुल का भी निर्माण करना था, मगर नहीं किया गया है. पुल का भी निर्माण कराया जाये. भाजपा नेता हीरालाल खंडायत ने उपायुक्त से मांग की है कि सड़क का निरीक्षण कर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाये. उन्होंने कहा कि सड़क बहुत घटिया स्तर की बनायी गयी है. इस कारण बस्टमपोदा गांव के समीप सड़क धंस गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola