नोवामुंडी में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति का भी दिया संदेश
Published by : Priya Gupta Updated At : 13 Jun 2026 1:25 PM
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम
West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों को बाल श्रम रोकने और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया.
गुवा से संदीप की रिपोर्ट
West Singhbhum News : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के गांवगुटू बस्ती में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़ाजामदा पंचायत की मुखिया पार्वती देवगम ने की. इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना एक गंभीर सामाजिक अपराध है. 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर श्रम में लगाना कानूनन दंडनीय है.

बाल श्रम रोकने की अपील, बच्चों को स्कूल भेजने पर जोर
लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी कोई बच्चा बाल श्रम करता हुआ दिखाई दे, तो उसे श्रम में लगाने के बजाय विद्यालय भेजने में सहयोग करें. तभी क्षेत्र को पूर्ण रूप से बाल श्रम मुक्त बनाया जा सकेगा.
बाल श्रम और नशा मुक्ति को लेकर रैली
कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम उन्मूलन के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान भी चलाया गया. महिलाओं और ग्रामीणों ने रैली निकालकर लोगों को बाल श्रम और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया. इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने बाल श्रम और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ ग्रहण की.
कई लोग हुए शामिल
इस मौके पर मीनाक्षी देवी, अस्थि सुरेन, कमला कुई, सरस्वती देवी, सुषमा लोहार, रायमणी देवी, संजू देवी, मुंगरी देवी, सुखमति बोबोंगा, सरस्वती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू
यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम: बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में सेल प्रबंधन का पुतला दहन करेगी संयुक्त यूनियन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










