Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में एक वृद्ध महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

Jharkhand News, खरसावां, सचिंद्र दाश: पश्चिमी सिंहभूम में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गयी है. घटना शनिवार सुबह चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत बड़ाबाम्बो स्टेशन के पास की है. मृत महिला की पहचान सानो महतो (70 साल) के रूप में हुई है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. उनका कहना है कि जांच के बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलवे पटरी पार करते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह फुचुडुंगरी गांव की रहने वाली सानो महतो चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत पोटोबेड़ा गांव के पास स्थित रेलवे पटरी पार कर रही थी. इस दौरान वह सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गयी. पोटोबेड़ा गांव बड़ाबाम्बो स्टेशन के समीप है. इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अविनाश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.

Also Read: Jharkhand News: राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा बैकलॉग का राशन

पुलिस कर रही है हर पहलू की जांच

आमदा ओपी के प्रभारी अविनाश कुमार ने सबसे पहले वहां पर मौजूद लोगों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली. इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि वह हर पहलू की जांच कर रही है. जांच के बाद इस बारे में कुछ कहना सही होगा.

Also Read: मजदूरों के शहर में हाशिये पर श्रमिक यूनियनों के नेता, नहीं जीत पा रहे राजनीतिक दलों का भरोसा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola