पुलिस कैंप पर हमले की साजिश में चार गिरफ्तार, ग्रामीणों ने थाना घेरा

पुलिस कैंप पर हमले की साजिश में चार गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ-गुदड़ी मार्ग स्थित अर्जुनपुर सैप जवानों के कैंप पर हमला करने के लिए पहुंचे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार चारों (दो नाबालिग) नक्सली जीवन कांडुलना दस्ते के सदस्य हैं. इनके पास से तीन तीर बम, एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा गोली, चार मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुए हैं.
दूसरी ओर से चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के विरोध में पाताहातू के ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे पारंपरिक हथियारों के साथ सोनुआ थाने का घेराव किया. वहीं थाना के सामने चक्रधरपुर-मनोहरपुर (वाया सोनुआ) मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. ग्रामीणों को काफी समझाने पर साढ़े तीन घंटे बाद जाम हटाया गया.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










