ePaper

सिंसभूम संसदीय क्षेत्र : जगन्नाथपुर और चक्रधरपुर की काउंटिंग पहले

Updated at : 30 May 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
सिंसभूम संसदीय क्षेत्र : जगन्नाथपुर और चक्रधरपुर की काउंटिंग पहले

सरायकेला और चाईबासा के परिणाम के लिए करना पड़ेगा इंतजार

विज्ञापन

संवाददाता, चाईबासा सिंहभूम संसदीय सीट की मतगणना चाईबासा महिला कॉलेज में चार जून को होगी. मतगणना की तिथि जैसे- जैसे नजदीक आ रही है, प्रत्याशियाें की धड़कने तेज होती जा रही हैं. हर कोई जीत-हार की गणित का आकलन कर रहा है. आम लोग भी चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इधर, मतगणना की तैयारी जोरों पर है. इस बार इस संसदीय सीट अंतर्गत जगन्नाथपुर और चक्रधरपुर की काउंटिंग पहले हो जायेगी, लेकिन अंतिम नतीजे के लिए सरायकेला और चाईबासा का भी इंतजार करना होगा. इस दौरान पोस्टल बैलेट की गिनती पहले हो जायेगी. 7.59 बजे तक पोस्टल बैलेट स्वीकार किये जायेंगे. वहीं सरायकेला विधानसभा के मतों की गिनती के लिए 18 टेबल लगाये जायेंगे और 24 चक्र तक गणना की जायेगी. इसी तरह चाईबासा विधानसभा के मतों की गनती 21 चक्र तक की जायेगी. इसके लिए 24 टेबल लगाये जायेंगे. मझगांव विधानसभा के मतों की गिनती 20 चक्र तक की जायेगी और 14 टेबल लगाये जायेंगे. इसी तरह जगन्नाथपुर विधानसभा के मतों की गिनती 17 राउंड में पूरी होगी, जिसके लिये 14 टेबल लगाये जायेंगे. मनोहरपुर विधानसभा के मतों की गिनती 19 राउंड में की जायेगी, इसके लिए 14 टेबल बनाये गये हैं. चक्रधरपुर विधानसभा के मतों की गणना 14 टेबल पर 17 चक्र तक की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola